तमिल अभिनेत्री शनिवार को एक निजी कार्यक्रम में हिस्सा लेने गोरखपुर आई थी। करीब डेढ़ बजे एयरपोर्ट से जैसे ही कार्यक्रम स्थल पर आई, लोगों ने उनका अभिवादन किया। मंच पर चढ़कर रश्मिका ने सभी का अभिवादन स्वीकार करते हुए, लव यू गोरखपुर...के साथ जब आवाज दी तो सभी उनके साथ हो लिए।
दरअसल, कार्यक्रम में सबसे पहले रश्मिका ने स्टेज पर आकर सभी का अभिवादन स्वीकार किया। इस दौरान हिंदी में डब्ड सिनेमा पुष्पा के गीत लगातार बज रहे थे। मंच पर जाकर रश्मिका ने हेलो गोरखपुर और यहां के लोगों की जमकर तारीफ की। कहा, पहली बार गोरखपुर आना हुआ है। यहां आकर बहुत अच्छा लगा है। यहां के लोग बेहद सुलझे और अच्छे हैं। सभी का दिल से सम्मान है और अगली बार जब मौका मिलेगा तो जरूर आऊंगी। करीब पांच मिनट तक स्टेज पर रहने के बाद सीधे कार्यक्रम में हिस्सा लेने चली आई। कार्यक्रम में शामिल होने आए अतुल ने बताया कि मूवी में ही एक्ट्रेस को देखा था, आज सामने से। यकीन ही नहीं हुआ की इतनी बड़ी एक्ट्रेस इतनी सामान्य जीवन जीती हैं। बेतियाहाता के सौरभ ने बताया की तमिल की अभिनेत्री ने गोरखपुर की तारीफ की तो सुनकर बेहद अच्छा लगा।