फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: एसडीएम के बहन को मिली 140 वीं रैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन


गोरखपुर। मदन मोहन मालवीय प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय की छात्रा रहीं सोनाली मिश्रा ने सिविल सेवा परीक्षा में 140वीं रैंक हासिल की है। वर्ष 2016 में इन्होंने एमएमएमयूटी से सिविल इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी की थी। उनका भारतीय पुलिस सेवा ( आईपीएस) में चयन हो सकता है। बचपन से ही सोनाली का सपना आईपीएस बनना था। सोनाली ने बताया कि परिवार के सदस्यों को हमेशा दूसरों की मदद के लिए आगे खड़ा देखकर मेरी अंदर इच्छा पैदा हुई कि देश की सेवा के साथ जरूरतमंदों की मदद करूं। अब मेरा सपना पूरा होगा। सोनाली के भाई शाश्वत त्रिपाठी आईएएस सेवा में हैं। उन्होंने बताया कि ये परिवार के लिए खुशी का पल है। इस समय सोनाली आईआरटीएस सेवा में हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें