फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: मां पर हंसिया से हमला करने के आरोपी बेटे को जेल भेजा

विज्ञापन
मां पर हंसिया से हमला करने का आरोपी बेटा
विज्ञापन
खोराबार (गोरखपुर)। इलाके के हक्काबाद गांव के छोटका भठवा टोले में मां के गले पर हंसिया से हमला करने के आरोपी बेटे राकेश को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश किया, जहां से जेल भेजा गया। पकड़े जाने के बाद भी उसके चेहरे पर कोई पछतावा नहीं था। बल्कि वह लॉकअप में मुस्कुरा रहा था। उसकी हरकत से पुलिस वाले भी हैरान दिखे।
विज्ञापन

पिता रामसिंगारे निषाद ने बेटे पर केस दर्ज कराया है। उनका कहना है कि पत्नी शांति को रविवार की दोपहर 3:30 बजे बेटा राकेश निषाद गाली दे रहा था। पत्नी ने शराब के लिए रुपये न देने की बात कहते हुए गाली देने से मना किया। इसी बात से नाराज होकर उसने हंसिया से मां के गले पर हमला कर दिया। मेडिकल काॅलेज में उनका उपचार चल रहा है। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें