फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News : बड़हलगंज के युवक की सउदी अरब में हार्ट अटैक से मौत- एक फोन से परिवार के उड़ गए होश

Sun, 21 Apr 2024 11:01 AM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर
विज्ञापन
सउदी अरब में मृतक सोहराब की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

बड़हलगंज कस्बे के युवक सोहराब अंसारी (32) की शनिवार को सउदी अरब में हार्ट अटैक से मौत हो गई। सूचना मिलने के बाद परिवारीजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। सोहराब की अभी दो वर्ष पहले ही शादी हुई थी। उसे एक वर्ष का पुत्र है।

विज्ञापन


कस्बे के पंडितपुरा मोहल्ला निवासी सोहराब के बड़े भाई नईम अंसारी ने बताया कि शनिवार दोपहर एक बजे सउदी अरब की कंपनी से फोन आया कि सोहराब की हार्ट अटैक से मौत हो गई है। सोहराब सात माह पूर्व कमाने के लिए सउदी गया था। परिजन शव लाने के लिए कंपनी से संपर्क करने में लगे हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें