भटहट। गुलरिहा थाना क्षेत्र के कर्महा बुजुर्ग के रेहरवा टोला में सवारी छोड़कर कर लौट रहे ई-रिक्शा चालक को चार बदमाशों ने रास्ते में मारपीट कर 2500 रुपये छीन कर उसे नाले में धक्का देकर भाग गए। पीड़ित ने घटना की जानकारी डायल 112 पर ती। बृहस्पतिवार की सुबह उसने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।
जानकारी के मुताबिक, थाना क्षेत्र के करमहा बुजुर्ग के बरई टोला निवासी अवधेश वर्मा ने एसएसपी को शिकायती पत्र देकर बताया कि बुधवार की रात करीब 10 बजे ई-रिक्शा से सवारी लेकर रेहरवा टोला गया था। सवारी छोड़कर लौटते वक्त रास्ते में चार बदमाशों रिक्शा रोक लिया। पिटाई कर 2500 रुपये छीन लिए। ई-रिक्शा समेत नाले में धक्का दे दिया। इससे ई-रिक्शा क्षतिग्रस्त हो गया। पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी हुई है। ब्यूरो