प्राथमिक विद्यालय लहसडी प्रथम में सांप घुस जाने के बाद मचा हड़कंप
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
प्राथमिक विद्यालय लहसड़ी प्रथम खोराबार में शुक्रवार को उस समय हड़कंप मच गया, जब विद्यालय में सांप घुस आया। बच्चों के शोर मचाने पर रसोइए ने डंडे के सहारे सांप को दूर भगाया तब जाकर कक्षाएं शुरू हुईं।
दोपहर एक बजे विद्यालय की प्रधानाचार्य सत्यावती दूबे ऑफिस में बच्चाें को पढ़ा रही थीं।
अचानक कुछ आवाज आने पर एक बच्चा पीछे गया तो सांप देखकर उसने चिल्लाना शुरू कर दिया। बच्चों का शोर सुनकर पास से गुजर रहे ग्रामीण भी विद्यालय में पहुंच गए। प्रधानाचार्य और शिक्षकों ने बच्चों को कमरे से बाहर निकाल दिया। इसके बाद रसाेइए ने डंडे की सहायता से सांप को विद्यालय के बाहर भगा दिया।
प्रधानाचार्य ने बताया कि सांप के निकल जाने के बाद कक्षा को व्यवस्थित करने में समय लगा। दहशतजदा बच्चे कुछ देर तक कक्षा में जाने से मना कर रहे थे। फिर किसी तरह कक्षाएं चलीं।