खोराबार में लूट करने के आरोप में पकड़े गए दोनों युवक।
गोरखपुर। खोराबार इलाके मेंं महिला के गले से झपट्टा मारकर चेन लूटने के दो आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से पुलिस ने 55 सौ रुपये भी बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान खोराबार के मदरहवा टोला निवासी अमित राजभर व झंगहा के विसवाधूर निवासी आयुष के रूप में हुई है। जानकारी के मुताबिक, शंकर नगर खोराबार निवासी आभा मिश्रा ने 18 अगस्त को केस दर्ज कराया था। उनका कहना था कि वह स्कूल से पढ़ाकर घर लौट रही थीं। अभी वह गेट पर ही थीं कि एक युवक ने झपट्टा मारकर गले से सोने की चेन लूट ली। फिर दौड़कर बाइक सवार युवक के साथ फरार हो गया। ब्यूरो