फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिहार से अवैध असलहे, गोरखपुर से शराब, तस्करी रोकने के लिए आरटीओ उठाएगी ये कदम

विज्ञापन
विज्ञापन

बिहार की बसों से अवैध असलहे और मादक पदार्थों की सप्लाई की जा रही है। बिहार से अवैध असलहे गोरखपुर लाए जा रहे हैं और यहां से शराब ले जाई जा रही है। लोकसभा चुनाव को लेकर एक सप्ताह पहले आरटीओ की बैठक में संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन ने यह समस्या साझा की थी। इसके बाद बिहार से आने-जाने वाली बिहार राज्य की बसों और अन्य वाहनों की जांच के निर्देश दिए गए हैं।

विज्ञापन


संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा ने बताया कि वाहन स्वामियों एवं अन्य स्रोतों से ऐसी शिकायतें प्राप्त हो रही हैं कि बिहार राज्य की बसें वहां से चलकर बेतिया, बगहां, चऊतरवां, बांसी, पड़रौना, रामकोला, कप्तानगंज, पिपराइच होते हुए गोरखपुर तक जाती हैं।

सभी बसें बिहार राज्य में पंजीकृत हैं, लेकिन उत्तर प्रदेश में अवैध तरीके से संचालन कर लाखों रुपये के राजस्व की क्षति कर रही हैं। इन बसों से मादक पदार्थों आदि की सप्लाई बिहार राज्य में की जा रही है।
विज्ञापन


बिहार से आते हैं अवैध असलहे
जिले में चुनाव को लेकर पुलिस अलर्ट है। ऐसे में अधिकारी पुरानी घटनाओं से भी सबक ले रहे हैं। पिछली आपराधिक घटनाओं पर नजर डाली जाए तो उनमें अवैध असलहे की बात हमेशा सामने आती है। फायरिंग की घटना में जब भी आरोपी पकड़ा जाता है तो उसके पास बरामद तमंचा बिहार से मंगाया गया ही मिलता है।

इसी तरह बिहार की बसों में कई बार शराब भी पकड़ी गई है। सूत्रों के मुताबिक, हरियाणा और उत्तर प्रदेश की शराब बिहार में चोरी-चुपके बसों के माध्यम से पहुंचाई जा रही हैं।

शुरू हुई कार्रवाई
बैठक के बाद बिहार की बसों के विरुद्ध कार्रवाई शुरू हो गई है। 18 अप्रैल को संभागीय परिवहन विभाग की टीम ने बिहार राज्य के 20 वाहनों का चालान करते हुए छह वाहनों को जनपद के विभिन्न थानों में निरुद्ध किया।

इसमें नौ बस, आठ मोटर कैब/कार, दो ऑटो रिक्शा व एक एंबुलेंस का चालान किया गया। वहीं चार बस, एक मोटर कैब/कार व एक एंबुलेंस को विभिन्न थानों में निरुद्ध किया गया। इन वाहनों पर 2.23 लाख रुपये जुर्माना लगाया गया।

संभागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन संजय कुमार झा ने बताया कि चुनाव में बिहार से अवैध असलहा और शराब की तस्करी न होने पाए, इसे लेकर रणनीति बनाई गई है। बिहार से आने-जाने वाले वाहनों की जांच का निर्देश संबंधित जिलों को दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें