सरदारनगर। चौरीचौरा के शिवपुर गांव में हिस्ट्रीशीटर देवानंद उर्फ मार्कंडेय निषाद और उसके साथी पर फायरिंग के मामले में पुलिस ने आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छह टीमें लगा दी हैं। टीमें अलग-अलग संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। घटना के 24 घंटे बाद भी नामजद आरोपी पुलिस की पकड़ से दूर हैं। मंगलवार शाम हुई फायरिंग में अतरिया टोला निवासी देवानंद के सीने में गोली लगी थी, जबकि उसके साथी योगेश के कान को छूते हुए गोली निकल गई थी। देवानंद की पत्नी रागनी की तहरीर पर पुलिस ने शिवपुर निवासी जितेंद्र, हरीश, रोहित उर्फ बिट्टू, दयानंद और संदानद समेत कुछ अज्ञात के खिलाफ मारपीट, गाली-गलौज और हत्या की कोशिश की प्राथमिकी दर्ज की है।