फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: नेशनल स्कूल बास्केटबाल में दमखम दिखाएंगे गोरखपुर के छह खिलाड़ी

Tue, 02 Jan 2024 02:18 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
छत्तीसगढ़ में होगी राष्ट्रीय विद्यालयी बास्केटबाल अंडर-14 छात्र और अंडर-17 छात्रा प्रतियोगिता
विज्ञापन




चार से सात जनवरी तक होगा आयोजन

संवाद न्यूज एजेंसी



गोरखपुर। राष्ट्रीय विद्यालयी बास्केटबाल अंडर-14 छात्र और अंडर-17 छात्रा प्रतियोगिता 4 से 7 जनवरी तक छत्तीसगढ़ के राजनंदगांव में आयोजित होगी। स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आयोजित इस प्रतियोगिता में गोरखपुर के छह खिलाड़ी भी अपना दमखम दिखाएंगे। इन खिलाड़ियों को उत्तरप्रदेश की टीम में चयन हुआ है।

उत्तर प्रदेश की टीम में गोरखपुर के जिन छह खिलाड़ियों का चयन हुआ है उनमें अंडर-14 में कृष्णा सिंह, मो. समीर और तेजस कश्यप शामिल हैं। तीनों छात्र महाराणा प्रताप इंटर कॉलेज के हैं। वहीं, अंडर-17 छात्राओं में आस्था गौड़, गौरी गौड़ और प्रिया कुमारी का चयन हुआ है। ये तीनों एमपी गर्ल्स इंटर कॉलेज की छात्रा हैं। ये सभी खिलाड़ी सैयद मोदी रेलवे स्टेडियम में लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी में अभ्यास करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन




खिलाड़ियों के चयन पर नरसा सचिव पंकज कुमार सिंह, क्रीड़ा अधिकारी चंद्रविजय सिंह, आजाद सिंह, डॉ. राजेश यादव, डॉ. त्रिलोक रंजन, कोच आदित्य सिंह, मनीष श्रीवास्तव आदि ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें