फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिकरीगंज हत्याकांड: शव रखकर तीन घंटे प्रदर्शन, एनकाउंटर पर अड़े- शाम को मानें, सुबह फिर चौराहे पर रख दिया शव

Wed, 07 Aug 2024 06:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

अहिरौली खुर्द में सोमवार को आदेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। मंगलवार शाम छह बजे पोस्टमार्टम के बाद जब शव पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण हंगामा करने लगे। किसी तरह परिजनों को समझाकर प्रशासन ने घर वापस भेजा। बुधवार सुबह फिर परिजनों व ग्रामीणों ने आरोपियों के एंकाउंटर की मांग को लेकर शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन
बुधवार सुबह गोरखपुर-सिकरीगंज चौराहे को शव रखकर जाम कर दिया गया - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

सिकरीगंज (गोरखपुर)। अहिरौली खुर्द में सोमवार को आदेश चौधरी की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। बुधवार सुबह परिजनों ने फिर ढेबरा बाजार में शव रखकर  गोरखपुर- सिकरीगंज मार्ग जाम कर दिया।

एक घंटे जाम के बाद एसपी और एसडीएम ने समझा कर दाह संस्कार के लिए भेजा शव। पुलिस की मौजूदगी में सिकरीगंज घाट पर अंतिम संस्कार हो रहा है।

विज्ञापन

 

मृतक आदेश चौधरी( फाइल फोटो) - फोटो : अमर उजाला
इसके पहले, मंगलवार शाम छह बजे पोस्टमार्टम के बाद जब शव पहुंचा तो परिजन और ग्रामीण हंगामा करने लगे। पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए शव लेकर सड़क जाम करने निकल पड़े।

लोग आरोपियों के एनकाउंटर की मांग कर रहे थे। रास्ते में एसडीएम खजनी और एसपी दक्षिणी ने भीड़ को रोककर समझाया और मांग मानने के लिए पत्र पर हस्ताक्षर किए, तब जाकर परिजन रात करीब 8:45 बजे लौटे। करीब तीन घंटे तक गांव में हंगामा चला। अब बुधवार को शव का अंतिम संस्कार किया जाएगा। एहतियात के तौर पर गांव में पुलिस फोर्स भी तैनात कर दी गई है।

 

हत्या के बाद जिला अस्पताल में रोते बिलखते परिजन - फोटो : अमर उजाला
इस मामले में पुलिस ने आदेश के चाचा विनोद चौधरी की तहरीर पर मंगलवार को अहिरौली खुर्द निवासी बृजेश तिवारी उर्फ जगरनाथ तिवारी, आदित्य त्रिपाठी उर्फ अनुराग तिवारी, गोलू तिवारी, दुर्गेश सिंह समेत तीन अज्ञात पर हत्या का केस दर्ज किया है।

बता दें कि अहिरौली खुर्द में चार साल पहले आरोपी और पीड़ित पक्ष के बच्चों के बीच गांव में ही क्रिकेट खेलने के दौरान विवाद हो गया था। तब विनोद ने बच्चों को डांटकर भगा दिया था। तभी से दोनों पक्षों में रंजिश चल रही थी।
 

मंगलवार को सिकरीगंज में शव रखकर प्रदर्शन कर रहें परिजन और ग्रामीणों को समझाते प्रशासनिक अधिकारी - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
सोमवार की शाम विनोद चौधरी बारीपुर चौराहे पर किसी काम से गए थे। वहां बृजेश और आदित्य 8-10 लड़कों के साथ मिल गए और उन्हें मारपीट कर घायल कर दिया। विनोद ने इसकी शिकायत थाने पर प्रार्थना पत्र देकर की, लेकिन पुलिस ने उसे गंभीरता से नहीं लिया।

अभी वह वापस ही आ रहे थे, तभी गांव में संतोष तिवारी के घर से हरि कीर्तन भोज कार्यक्रम से निकलते समय आदेश चौधरी पर बृजेश और आदित्य ने हमला बोला दिया। पहले आदेश पर हॉकी-डंडे से हमला किया, जब वह नीचे गिर गया तब आरोपियों ने गोलियां बरसा दीं।

गोली उसके हाथ और पैर पर लगी थी। पुलिस की मदद से उसे जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। परिजनों ने पुलिस की लापरवाही को लेकर जिला अस्पताल में हंगामा भी किया था।

 
विज्ञापन

सिकरीगंज थाने पर मृतक के परिजनों से मुलाकात कर बातचीत करते एसएसपी डॉ गौरव ग्रोवर। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
एसएसपी गौरव ग्रोवर ने भी मृतक के परिजनों को बुलाकर उमकी बात सुनी। जल्द ही अपराधियों की गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया। आश्वासन दिया कि पुलिस पूरी तरह से पीड़ित परिवार के साथ खड़ी है।

एसपी दक्षिणी जितेंद्र कुमार ने बताया कि आरोपियों की धरपकड़ चल रही है। गिरफ्तारी के लिए तीन टीमें लगाई गई हैं। मंगलवार को एक आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। परिजनों को समझा दिया गया है। बुधवार को दाह संस्कार होगा। गांव में पुलिस फोर्स तैनात कर दी गई है।
 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें