गोरखनाथ मंदिर में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का महानगर के सिख समाज द्वारा अभिनंदन किया गया।
- फोटो : गोरखनाथ मंदिर।
अयोध्या में श्रीराम मंदिर निर्माण में रामलला की प्राण प्रतिष्ठा के बाद मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के प्रथम आगमन पर सोमवार को सिख समाज के लोगाें ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का अभिनंदन किया।
उत्तर प्रदेश पंजाबी अकादमी के सदस्य जगनैन सिंह नीटू के नेतृत्व में सिख समाज के प्रतिनिधिमंडल ने गोरखनाथ मंदिर जाकर मुख्यमंत्री से मुलाकात की। इस दौरान जयकारों के गूंज के बीच सीएम को स्मृति चिह्न और अंगवस्त्र भेंटकर श्रीराम मंदिर के लिए सीएम का आभार जताया गया।
प्रतिनिधिमंडल में गुरुद्वारा जटाशंकर के अध्यक्ष जसपाल सिंह, गुरुद्वारा पैडलेगंज के अध्यक्ष कुलदीप सिंह, हरप्रीत सिंह साहनी, अशोक मल्होत्रा, रविंदरपाल सिंह, अजीत सिंह, तेग सिंह, निहित रामजी मल्होत्रा शामिल रहे।