फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: अधूरे नाले व सड़क पर गढ्ढों के पास लगाए संकेतक : डीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। डीएम कृष्णा करुणेश ने कहा कि नाला व नाली निर्माण के कार्यों की धीमी प्रगति के कारण बरसात के समय जलभराव की समस्या हो सकती है। इससे दुर्घटना होने की आशंका भी बनी रहती है। बचाव के लिए अधूरे नाले और गड्ढों के पास संकेत चिह्न लगवाएं। साथ ही अधूरे नालियों के जल निकासी के लिए वैकल्पिक उपाय समय से करा लें। लापरवाही बरतने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जिले में निर्माणाधीन परियोजनाओं के अन्तर्गत जगह-जगह नाले और सड़कों की खोदाई हो रही है। कई जगहों पर निर्माण कार्य अभी अधूरा है, जबकि बरसात का मौसम निकट है। सभी कार्यदायी संस्था आवश्यकतानुसार श्रमिक एवं मशीनों की संख्या बढ़ाकर शीर्ष प्राथमिकता पर अधूरे निर्माण कार्यों को पूरा कराएं। सभी संबंधित विभागों के अधिकारी मलबे और सड़क पर पड़े बालू-गिट्टी को व्यवस्थित तरीके से रखवा दें, ताकि किसी प्रकार की कोई दुर्घटना घटित न होने पाए।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें