हुई मार्ग दुर्घटना को लेकर लोगों ने टायर जलाकर विरोध प्रदर्शन किया। स्रोत विज्ञप्ति
खुनुवां। सीमा से सटे नेपाल के कपिलवस्तु जिले के यशोधरा ग्रामीण नगर पालिका नंबर पांच सुठौली में सड़क पर खड़े ट्रकों के कारण सड़क हादसे में शनिवार को गणेश कुमार गुप्ता (30) की मौत हो गई। शनिवार शाम सुठौली भंसार कार्यालय पर मौत से आक्रोशित युवाओं ने मर्यादपुर पुलिस चौकी के पास टायर जलाकर विरोध जताया और भंसार कार्यालय को ज्ञापन सौंपा। युवाओं की मांग है कि सड़क पर वाहनों की पार्किंग तत्काल रोकी जाए। स्थानीय युवक ईशान पाठक ने बताया कि सुठौली सीमा शुल्क कार्यालय से मर्यादपुर तक 500 मीटर तक मालवाहक वाहनों की कतार लगी रहती है। पांच मीटर चौड़ी सड़क ट्रकों से घिरी रहती है। बार-बार शिकायत के बावजूद प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया। उन्होंने यह भी बताया कि छह साल पहले इसी मार्ग पर एक नौ वर्षीय बच्ची की भी मौत हो चुकी है।