शोहरतगढ़। चिल्हिया क्षेत्र के कदवा चौराहे पर स्थित इलेक्ट्रॉनिक दुकान को बृहस्पतिवार रात चोरों ने निशाना बनाया है। दुकान के पीछे लगे दरवाजे को तोड़कर अंदर प्रवेश कर तीन लाख नकद और डेढ़ लाख का इलेक्ट्रॉनिक के सामान सहित सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर उठा ले गए।
क्षेत्र के कदवा बाजार निवासी मोहम्मद जफर ने बताया कि कदवा चौराहे पर हाइवे के किनारे इलेक्ट्रॉनिक की दुकान है। रोज की तरह रात 9 बजे के आसपास दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह आठ बजे दुकान खोलकर अंदर प्रवेश किया, तो पीछे का दरवाजा टूटा था। कई कीमती बिजली के उपकरण और लगभग डेढ़ लाख नकद गायब हैं। कैश काउंटर में रखे तीन लाख रुपये नकदी भी गायब थे। चाेर सीसीटीवी कैमरे का डीबीआर भी उठा ले गए है।
दुकानदार ने बताया कि की नकदी कलेक्शन करके रखे थे, जो व्यापारी को देना था। पुलिस के मुताबिक दुकानदार ने चोरी की घटना की तहरीर दी है। पुलिस टीम जांच कर रही है।