बांसी (सिद्धार्थनगर)। कोतवाल गौरव सिंह की अगुवाई में कोतवाली पुलिस की टीम ने की ओर से सोमवार को मिशन शक्ति अभियान और महिला सशक्तिकरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। पुलिस टीम ने साइबर जागरूकता के तहत रतन सेन डिग्री कॉलेज बांसी और खमरिया बुजुर्ग गांव में पहुंचकर बालिकाओं और महिलाओं को जागरूक किया। साथ ही मिशन शक्ति के तहत सरकार के विभिन्न सरकारी योजनाओं के बारे में जानकारी दी।