फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सड़क के बीच बड़ा गड्ढा, ग्रामीणों ने लगाया लाल झंडा

Sun, 12 Oct 2025 11:36 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
नादेपार कटहना मार्ग पर गांव के लोगों ने लगाया लाल निशान झंडा स्रोत ग्रामीण
विज्ञापन
जोगिया। ब्लाॅक क्षेत्र के नादेपार से कटहना जाने वाला मार्ग एक दशक से गड्ढों में तब्दील हो गया है। सड़क के बीच में गड्ढा होने से लोगों को परेशानियों से आना-जाना पड़ रहा है। आए दिन हादसा होने के कारण ग्रामीणों ने वहां लाल झंडा लगा दिया है, जिससे लोग हादसे का शिकार होने से बच सकें। जोगिया से नहर मार्ग कटहना, मेदिया, निपानिया, बनराही मनौहरी, पलिया टेकधर से होते हुए शोहरतगढ़ के मार्ग को जोड़ता। कई गांवों के लोगों का यह आवागमन का मुख्य मार्ग है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें