गोरखपुर। कौड़ीराम क्षेत्र के गोरसरी निवासी सिद्धार्थ प्रसाद ने यूपीएससी की ओर से आयोजित इंजीनियरिंग सेवा परीक्षा (ईसीई) में 50वीं रैंक हासिल की है। सदानंद प्रसाद के पुत्र सिद्धार्थ ने आरपीएम एकेडमी कौड़ीराम से स्कूली शिक्षा प्राप्त की थी। उसके बाद आईआईटी पटना से बीटेक किया। वर्तमान में सिद्धार्थ गोरखपुर एयरपोर्ट पर जूनियर एग्जीक्यूटिव इंजीनियर (इलेक्ट्रिकल) के पद पर कार्यरत हैं। सिद्धार्थ ने अपनी सफलता का श्रेय अभिभावकों, मित्रों और गुरुजनों को दिया है। ब्यूरो