फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: महंत दिग्विजयनाथ और अवेद्यनाथ की स्मृति में होगी श्रीमद्भागवत कथा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ की 57वीं और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की 12वीं पुण्यतिथि के उपलक्ष्य में गोरखनाथ मंदिर में सात दिवसीय श्रद्धांजलि समारोह आयोजित किया जाएगा। समारोह में श्रीमद्भागवत महापुराण कथा के साथ समाज और राष्ट्र को प्रभावित करने वाले समसामयिक विषयों पर सम्मेलन होगा। समारोह के उद्घाटन और समापन अवसर पर मुख्यमंत्री व गोरक्षपीठाधीश्वर योगी आदित्यनाथ मौजूद रहेंगे। गोरखनाथ मंदिर के प्रधान पुजारी योगी कमलनाथ ने बताया कि श्रद्धांजलि समारोह 24 से 30 सितंबर तक सुबह 10:30 बजे से आयोजित होगा। वहीं, 23 से 29 सितंबर तक दोपहर तीन से शाम छह बजे तक महंत दिग्विजयनाथ स्मृति भवन में संगीतमय श्रीमद्भागवत महापुराण कथा ज्ञान-यज्ञ का आयोजन होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें