संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। श्री श्याम गुणगान समिति की ओर से श्री श्याम शरद महोत्सव के तहत आयोजित चार दिवसीय कार्यक्रम बृहस्पतिवार को श्री श्याम कथा के शुरू होगा। यह जानकारी देते हुए समिति के दीपक अग्रवाल ने बताया कि 26 से 28 अक्तूबर तक खाटू नरेश श्याम प्रभु की संगीतमयी श्री श्याम कथा का आयोजन गोकुल अतिथि भवन सिविल लाइंस में शाम चार से सात बजे तक होगा। कथा व्यास श्री खाटू श्याम के पप्पू शर्मा होंगे।
बताया कि 29 अक्तूबर की शाम चार बजे से समिति की ओर से कन्याओं के सामूहिक विवाह का आयोजन किया गया है। इसमें समिति व श्याम प्रेमियों द्वारा कन्या व वर पक्ष के लोगों के लिए स्वागत व्यवस्था, विवाह संबंधित समस्त व्यवस्था व कन्याओं को उपहार दिए जाएंगे। अंत में श्री श्याम प्रभु का गुणगान किया जाएगा।