इशारा पब्लिक स्कूल के बच्चों ने जन्माष्टमी पर कृष्ण की बाल लीलाओं पर आधारित सांस्कृतिक कार्यक्र
- फोटो : DEORIA
विभिन्न स्कूलों में कृष्ण पर आधारित बाल लीलाओं का हुआ प्रदर्शन
देवरिया। विभिन्न स्कूलों में बृहस्पतिवार को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के उपलक्ष्य में बाल लीलाओं पर आधारित झांकियों एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति की गई। राघव नगर स्थित इशारा पब्लिक स्कूल में पाल्यों की मनोहारी प्रस्तुतियों पर अभिभावकों व बच्चों ने करतल ध्वनि से उनका उत्साहवर्धन किया। शुभारंभ प्रधानाचार्या ममता शर्मा ने किया। विभिन्न कक्षाओं के अदिति, अन्वी, अर्णव, लाडली, मान्या, सिद्दत, विराज, आलिया, अनन्या, जया, परी आदि ने कान्हा सांग पर नृत्य प्रस्तुत कर सबको मोहित कर दिया। प्रियांशी, काशवी, तेजसी, आराध्या, मंगला, अंजलि ने मुकुंदा- मुकुंदा..., राधा के संग..., व राधा ढूढ़ रही..., गाने पर नृत्य किया।