यातायात कर्मियों व ऑटो चालकों का हुआ कोरोना जाँच गोरखपुर। यातायात कार्यालय पर शनिवार को कैम्प लगाकर पुलिस के जवानो व ऑटो चालकों के कोरोना जाँच के लिए नमूना लिया गया। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने इस दौरान 90 लोगो का नमूना लिया।
0000
शहर में अभियान चलाकर हुआ कोरोना चालान
गोरखपुर। एसएसपी डॉ सुनील गुप्ता के निर्देश पर शनिवार को शहर की सभी थानों की पुलिस ने अभियान चलाकर लोगो का मास्क चेक किया। इस दौरान बिना मास्क के निकले लोगो का 100 -100 रूपये का कोरोना चालान काटा गया। वही लोगो को पुलिस ने अपने पास से मास्क भी दिया। इस क्रम में राजघट के बसन्तपुर चौकी की पुलिस ने चौकी प्रभारी सूर्यकांत पंडित के नेतृत्व में, कोतवाली के नगर निगम चौकी की पुलिस ने चौकी इंचार्ज अरविन्द राय के नेतृत्व में चेकिंग की। वंही महिला थाना प्रभारी अर्चना सिंह ने नॉका बिहार आदि क्षेत्रों में मास्क की चेकुंग की।