विवाहिता की मौत पर भाई ने लगाया दहेज हत्या का आरोप, दी तहरीर जानीपुर/ गोला। इलाके के पांडेपार उर्फ़ डड़वापार गांव निवासी कविता 26 की मौत के बाद बृहस्पतिवार को उसके भाई सीताराम ने पुलिस को तहरीर दी। तहरीर के जरिये उसने बहन के ससुरालवालों पर दहेज के लिए हत्या करने का आरोप लगाया है। पुलिस मामले की जाँच कर रही है। जानकारी के अनुसार मंगलवार की रात कविता का शव कमरे के कुंडे से फंदे से लटका मिला था।बुधवार सुबह ससुराल वालों ने बताया था कि उसकी फोन पर विदेश रहने वाले पति से बात हुई थी। जिसके बाद उसने ख़ुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया तह। उधर विवाहिता के भाई सीता राम ने बृहस्पतिवार को तहरीर दिया। तहरीर में आरोप है की बहन की शादी वर्ष 2018 मे जनार्दन से हुई थी। जिसके बाद से ही ससुराल वाले सास,ससुर,जेठ,जेठानी उससे खुश नही थे बार-बार गाड़ी व दो लाख रूपए की मांग करते थे । नही देने पर उसे प्रताड़ित किया जाता था। मंगलवार की रात मे बहन के पति ने फोन कर उसकी मौत की जानकारी दी। जब पहुंचा तो देखा कि बहन की लाश विस्तर मे लिपटा है और बेड पर मच्छरदानी के अंदर पड़ी है। देखने पर कही भी कुड़ी मे लटक कर खुदकुशी करने जैसी कोई स्थिति नही दिखी। इस संबंध मे एसओ हेमेन्द्र पांडेय ने कहा कि तहरीर मिली है । मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जायेगी। 000 किशोरी को बहला फुसलाकर अपहरण का आरोप खोराबार । इलाके के एक गांव के युवक पर उसी गांव की किशोरी को बहला फुसला कर अपहरण करने का आरोप लगा है। किशोरी की दादी ने गुरुवार को खोराबार थाने पर तहरीर देकर बताया कि मंगलवार की शाम करीब 6 बजें गांव का ही एक युवक उनकी नातिन को भगा ले गया। उसके कहने पर नातिन घर में रखा जेवरात भी उठा ले गयी है। खोराबार पुलिस मामले की छानबीन कर रही हैं ।