फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संक्षिप्त क्राइम

विज्ञापन
विज्ञापन
कोरोना जांच अवरोध डालने का प्रधान ले लगाया आरोप, दी तहरीर जगतबेला।इलाके के मझिगावा गांव में कोरोना महामारी में कराए जा रहे जांच में अवरोध डालने का आरोप लगाते हुए प्रधान किरण देवी ने शुक्रवार को पुलिस को तहरीर दी है। गांव में इस समय नौ लोग पाजिटीव आ चुके हैं। जिसे देखते हुए कुल बीस लोगो की सूची जांच के लिए आशा बहु व एएनएम के द्वारा मुख्य चिकित्सधिकारी को दी गई है। सबको सूचना भी दी गई है कि जंगल कौड़िया स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर जांच करा लें। जिसके बाद कुछ लोगों ने अपना नाम होने पर आपत्ति जताई तो वहीं एक व्यक्ति व्हाट्सएप व फोन से दरवाजे पर चढ़कर मारने पीटने की धमकी प्रधान को दे रहा है। 00 करंट की चपेट में आकर युवक की मौत जगतबेला। चिलुआताल बुढियाबारी निवासी संजय यादव 25 की शुक्रवार की शाम करीब छह बजे घर में ही करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। परिजनों के अनुसार वह घर में लगे बिजली के टूल्लू पंप मोटर का तार बोर्ड में लगा रहा था की अचानक करंट की चपेट में आ गया। वह अचेत हो गया। परिजन उसे लेकर एक निजी अस्पताल गए, जहां उसकी मौत हो गई। मौत के बाद पत्नी अंशिका देवी अपने तीन माह की बेटी लाडो को गोद में लिए अचेत हो जा रही थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें