करंट की चपेट में आये युवक की मौत नेतवरबाजार। कैम्पियरगंज के नवापार निवासी संदीप चौधरी उम्र 27 की शुक्रवार की सुबह इलाज के दौरान मौत हो गई। वो बृहस्पतिवार को खेत में मोटर का तार जोड़ते समय करंट की चपेट में आ गये थे। परिजनों ने इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। पिता गुड्डू चौधरी एवं पत्नी सुमन चौधरी रो रो कर अचेत हो जा रही थी। इनकी दो बहन है। 000 सड़क हादसे में बुजुर्ज की मौत नेतवरबाजार। कैंपियरगंज के महावनखोर चौराहे पर बृहस्पतिवार की शाम आठ बजे सड़क हादसे में स्थानीय निवासी रामनाथ यादव 60 की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। वह पैदल ही सब्जी लेने आये थे। सड़क पार करने के दौरान अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। इनकी तीन बेटियां और एक बेटा है। 000 तमंचे के साथ पुलिस ने किया गिरफ्तार कैंपियरगंज। पुलिस ने बृहस्पतिवार की देर रात गश्त के दौरान मुखबिर की सूचना पर कबीर टोला सरपतहा मोड़ से एक युवक को तमंचे और कारतूस के साथ गिरफ्तार कर लिया। उसकी पहचान इलाके के मछली गांव निवासी समीर के रुप में हुई। पुलिस के अनुसार समीर के खिलाफ महराजगंज के कोल्हुई थाने में वर्ष 2016 में लूट का मुकदमा दर्ज है। जिसमे वेज जेल जा चूका है।