ट्रैक्टर के गड्ढे में जाने से मजदूर की मौत बेलघाट। इलाके के नरगड़ा जंगा सिंह गांव के दियारा में निर्माणाधीन लिंक एक्सप्रेस वे पर मिट्टी कार्य कर रहे एक ट्रैक्टर के अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में गिर जाने से एक मजदूर की मौत हो गई है। मजदूर की पहचान राजस्थान के सवलोर निवासी जसाराम 25 के रूप में हुई। जानकारी के अनुसार राजस्थान से आकर ट्रैक्टर सहित कुछ मजदूर वंहा काम करते है। सोमवार की शाम लगभग 6 बजे चालक ट्रैक्टर खड़ा करके नीचे उतर गया। तभी उस पर बैठा मजदूर चाबी घुमा दिया और ट्रैक्टर अचानक स्टार्ट होकर आगे बढ़ गया और मिट्टी खोदे गए डेढ़ मीटर गड्ढे में गिर गया। जिससे मजदूर जसाराम की मौत हो गयी। और मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई है। 000 ननिहाल में आये युवक को चचेरे भाई ने पीटा जगतबेला। चिलुआताल के बौरडीह गांव में सोमवार को ननिहाल में आए युवक कॊ चचेरे भाई ने पीट कर घायल कर दिया। मामा अरुन कुमार पांडेय की तहरीर पर पुलिस ने केस दर्ज किया है। पुलिस को दिए तहरीर में अरुन ने बताया कि कैम्पियरगंज के गुलरिहा निवासी भांजा रूद्र नारायण पिछले क़ुछ दिनो से उनके घर आया हुआ है। रविवार की शाम को उसका चचेरा भाई बिश्वदेव पाठक भी आ गया। भोजन के बाद सभी सो गए। सोमवार की सुबह किसी बात पर बिश्वदेव पाठक ने रॉड से रूद्र को पीट कर घायल कर दिया।