गोरखपुर। पैडलेगंज से नौकायन तक के मार्ग को नो वेंडिंग जोन बनाने के लिए गोरखपुर विकास प्राधिकरण (जीडीए) की ओर से बुधवार से विशेष अभियान की शुरुआत हुई। लेकिन स्थानीय पुलिस बल के अभाव में आवंटियों के अलावा अवैध तरीके से ठेला व फूड वैन लगाने वालों पर भी कार्रवाई नहीं की जा सकी। हालांकि प्राधिकरण के सचिव ने चार दिसंबर को ही एसएसपी को पत्र लिखकर शाम छह बजे से रात आठ बजे तक पुलिस बल उपलब्ध कराने के लिए पत्र लिखा था।
बुधवार की शाम छह बजे प्रभारी मुख्य अभियंता किशन सिंह, अन्य अधिकारियों के साथ अभियान के तहत सभी ठेले और फूड वैन आदि हटाने के लिए पहुंचे लेकिन अभियान प्रभावी नहीं हो सका। संवाद