फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बकाया रुपये मांगने पर दुकानदार को पीटा, मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
गुलरिहा (गोरखपुर)। इलाके के चक्खान मोहम्मद गांव में शनिवार की शाम मुर्गे की दुकान पर दो सौ रुपये बकाया को लेकर ग्राहक और दुकानदार के बीच विवाद हो गया था। आरोप है कि ग्राहक ने दुकानदार पर बटखरे से हमला कर दिया, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गया। सोमवार की सुबह मेडिकल काॅलेज में इलाज के दौरान दुकानदार की मौत हो गई। आरोपी के खिलाफ गुलरिहा पुलिस ने केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, इलाके के कर्महा निवासी मुमताज अली (40) चक्खान मोहम्मद टोला सलेमपुर गांव के बाहर मुर्गे की दुकान चलाता था। पत्नी आसमां का आरोप है कि शनिवार की शाम चक्खान मोहम्मद निवासी धर्मेंद्र दुकान पर मुर्गा खरीदने गया था। उसने पहले से दो सौ रुपये उधार लगा रखे थे। धर्मेंद्र दोबारा मुर्गा उधार मांगने लगा तो दुकानदार ने पिछला बकाया चुकाने की बात कही, जिसके बाद दोनों में बहस और हाथापाई शुरू हो गई।
विज्ञापन




धर्मेंद्र ने तौलने वाले बटखरे से हमला कर दुकानदार का सिर फोड़ दिया। उसे मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया, जहां सोमवार की सुबह मौत हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें