फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: खेत गई युवती से शोहदे ने की छेड़खानी, केस दर्ज

Mon, 17 Jun 2024 02:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चिलुआताल इलाके के एक गांव में रात में खेत की तरफ गई युवती के साथ छेड़खानी का मामला प्रकाश में आया है। पीड़िता की शिकायत पर पुलिस छेड़खानी का केस दर्ज कर आरोपी की तलाश कर रही है।
विज्ञापन


चिलुआताल पुलिस को दी गई तहरीर में पीड़िता ने बताया है कि वह 30 मई की रात करीब 8.30 बजे बहन की लड़की और बगल में रहने वाली युवती के साथ खेत की तरफ गई थी। वापस आते समय वह थोड़ा आगे बढ़ गई। मौका पाकर आरोपी उसको जबरन पास के बगीचे में खींच ले गया और छेड़खानी करने लगा। शोर मचाने पर जबतक आसपास के लोग पहुंचते वह फरार हो गया। पहले लोकलाज के भय से शिकायत नहीं की लेकिन बाद में परिजनों के समझाने पर उसने शिकायत कर दी।
विज्ञापन

चिलुआताल पुलिस गुुलरिहा इलाके के मंगलपुर, सरहरी निवासी विनय के खिलाफ केस दर्ज कर उसकी तलाश कर रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें