फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शोहदा फरार, छात्रा के बयान दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
खजनी (गोरखपुर)। बांसगांव इलाके में एक कोचिंग सेंटर में पढ़ने गई 10वीं की छात्रा को बाथरूम में बंद कर दुष्कर्म की कोशिश के मामले में पुलिस ने फरार शोहदे की तलाश तेज कर दी है। वहीं, सीओ बांसगांव वैशाली गंगवार ने बृहस्पतिवार को पुलिस फोर्स के साथ छात्रा के घर पहुंचकर बयान दर्ज किया। पुलिस ने कोचिंग सेंटर के सीसीटीवी फुटेज को भी देखा, जिसमें खींचने और मारपीट की घटना रिकाॅर्ड है। पुलिस का दावा है कि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन




जानकारी के मुताबिक, बांसगांव इलाके के एक कस्बे में मंगलवार को छात्रा कोचिंग पढ़ने गई थी। इंटर में पढ़ने वाले छात्र ने बाथरूम में जाकर छात्रा को जबरन दबोच लिया और दुष्कर्म की कोशिश करने लगा। देर होने पर कोचिंग संचालक और शिक्षक दरवाजा खुलाने के लिए बाहर से शोर मचाने लगे। किसी तरह से छात्र के चंगुल से छूटकर छात्रा ने दरवाजा खोला तो पूछताछ करने पर छात्र सफाई पेश करने लगा। शिक्षकों ने उसे दो-चार थप्पड़ मारकर परिजनों को बुलाने के लिए भेजा।



घटना की जानकारी मिलने पर युवक के परिजन आठ-दस लोगों के साथ पहुंचे और कोचिंग संचालक के साथ मारपीट की थी। घटना के बाद से डरी छात्रा कोचिंग नहीं जा रही थी। घटना का संज्ञान लेते हुए हरकत में आई पुलिस ने पीड़िता के घर पहुंचकर बयान दर्ज किया है। एसपी साउथ अरुण कुमार सिंह ने बताया कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी कर ली जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें