फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यज्ञशाला में हुआ आवाहित देवी देवताओं का षोडशोपचार पूजन

Thu, 18 May 2023 10:17 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर।

सार

यज्ञ में योगी कमलनाथ महाराज, मुख्य यजमान श्रवण जालान ने पूजन किया। यज्ञाचार्य रामानुज त्रिपाठी व अश्वनी त्रिपाठी के सानिध्य में नित्यानाद तिवारी, आशीष पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, प्रवीण मिश्रा, अमर तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
गोरखनाथ मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा के लिए चल रहा यज्ञ
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गोरखनाथ मंदिर में मूर्ति प्राण - प्रतिष्ठा के अवसर पर लक्ष्मी नारायण यज्ञ के अन्तर्गत नवनिर्मित मंदिर के सामने स्थित यज्ञशाला में बुधवार प्रातः आवाहित देवी-देवताओं का षोडशोपचार पूजन हुआ। ब्रह्म, विष्णु , महेश, इंद्र , सूर्य, वरुण आदि षोडस स्तंभों का पूजन कर ऋग्वेद द्वार, यजुर्वेद द्वार, सामवेद द्वार तथा अथर्ववेद द्वार का पूजन हुआ।

विज्ञापन

उसके उपरांत नैऋत्य कोण पर वास्तु देवी, वायव्य कोण पर क्षेत्रपाल, ईशान कोण पर प्रधान वेदी व ध्वज तथा आग्नेय कोण पर चौषठ योगिनियों का पूजन वैदिक मंत्रों के बीच हुआ तथा आरती के साथ सुबह का पूजन कार्य संपन्न हुआ।

यज्ञ में योगी कमलनाथ महाराज, मुख्य यजमान श्रवण जालान ने पूजन किया। यज्ञाचार्य रामानुज त्रिपाठी व अश्वनी त्रिपाठी के सानिध्य में नित्यानाद तिवारी, आशीष पाण्डेय, सोनू पाण्डेय, प्रवीण मिश्रा, अमर तिवारी आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें