फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: शौकीनों को फिर झटका..लहसुन सस्ता हुआ तो जायका गायब

Tue, 13 Feb 2024 10:30 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर।

सार

वैद्य राजीव सिन्हा ने बताया कि आयुर्वेद में लहसुन को औषधि का दर्जा प्राप्त है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर रक्तचाप, कब्ज, संक्रमण और दांतों के दर्द में भी फायदेमंद है। प्राचीन समय से लहसुन का उपयोग दवा की तरह किया जाता है।
विज्ञापन
बाजार में पहुंचा नया लहसुन।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

 लहसुन की नई फसल ने लोगों को बढ़ी कीमतों से तो राहत दे दी है, लेकिन इसके स्वाद को फीका कर दिया है। शौकीनों को इससे फिर झटका लगा है। उन्हें अच्छी गुणवत्ता और स्वाद वाले लहसुन के लिए अभी एक महीने का इंतजार करना पड़ेगा।
विज्ञापन


मध्य प्रदेश और राजस्थान में असमय बारिश के कारण लहसुन की फसल खराब हो गई थी। इससे लहसुन के दाम 400 रुपये किलो को पार कर गए थे। लहसुन की नई फसल आने से इसकी कीमत तो 200 रुपये किलो के नीचे आ गई है, लेकिन इसके स्वाद को खराब कर दिया है।

दरअसल, नए लहसुन साइज में बड़े हैं, इसके पीछे का कारण उसमें मौजूद पानी है। लहसुन का पानी अभी सूखा नहीं है, ऐसे में यह एक तो वजन में भारी है, ऊपर से इसका स्वाद कड़क नहीं है। पानी के कारण लहसुन अभी बेस्वाद है। ऐसे में सब्जियों में नए लहसुन से वह स्वाद नहीं आ पा रहा जो पुराने से आता है।
विज्ञापन


व्यापारी रामेश्वर गुप्ता ने बताया कि लहसुन के पानी को सूखने में करीब एक महीने का समय लगेगा। जब लहसुन का पानी सूख जाएगा, तो इसमें पूरा स्वाद आ जाएगा। वहीं इसकी कीमत भी कम हो जाएगी।

आयुर्वेद में लहसुन का विशेष महत्व
वैद्य राजीव सिन्हा ने बताया कि आयुर्वेद में लहसुन को औषधि का दर्जा प्राप्त है। इसमें कई औषधीय गुण पाए जाते हैं, जो सेहत और सुंदरता दोनों के लिए फायदेमंद होते हैं। खासकर रक्तचाप, कब्ज, संक्रमण और दांतों के दर्द में भी फायदेमंद है। प्राचीन समय से लहसुन का उपयोग दवा की तरह किया जाता है। साथ ही जायके का स्वाद बढ़ाने के लिए भी लहसुन का इस्तेमाल किया जाता है। नया लहसुन जायका खराब करता है, लेकिन औषधि के रूप में नए और पुरानी लहसुन में कोई फर्क नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें