फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Shani Vakri 2023: अपनी ही राशि में वक्री हुए शनि, जानिए राशियों पर क्या पड़ेगा असर

Sat, 24 Jun 2023 01:17 PM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी गोरखपुर।

सार

 शनि 17 जनवरी 2023 को अपनी मूल त्रिकोण राशि कुंभ में गोचर कर चुके हैं। अब यह 17 जून 2023 को कुंभ राशि में वक्री हो गए हैं। यह सामान्य घटना नहीं होगी।
विज्ञापन
शनि वक्री - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

न्याय के देवता कहे जाने वाले शनिदेव, अपनी ही राशि यानी कुंभ में वक्री हो चुके हैं। कोई भी वक्री ग्रह अच्छे परिणाम नहीं देता है, क्योंकि वक्री का अर्थ है मार्ग से विपरीत चलना। जब कोई भी ग्रह अपने मार्ग से भटकता है तो इसका लोगों पर खराब असर पड़ता है।

विज्ञापन


शनि ग्रह का वक्री होना, कुछ राशियों के लिए अच्छा तो ज्यादातर के लिए हानिकारक होगा। ज्योतिर्विद पंडित नरेंद्र उपाध्याय ने बताया कि शनि ग्रह, चार नवंबर तक कुंभ राशि में वक्री रहेंगे। शनि के वक्री होने का असर सभी राशियों पर पड़ेगा।

 

राशि और उनपर प्रभाव

मेष
मेष: व्यावसायिक लाभ, लेकिन कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी, राजनीतिक लाभ भी मिल सकता है।
 

वृषभ 2023 - फोटो : amar ujala
वृषभ: भाग्य में रुकावट का सामना करना पड़ेगा। यात्रा में दिक्कतें आएंगी। व्यापार, स्वास्थ्य व संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। प्रतिष्ठा में कमी आएगी।
 

मिथुन 2023 - फोटो : amar ujala
मिथुन: स्वास्थ्य से संबंधित दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा। मार्ग दुर्घटना हो सकती है। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।
 

राशि
कर्क: शादी-विवाह तय हो सकते हैं। नौकरी की स्थिति में सुधार आएगा। स्वास्थ्य में सुधार होगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी होगी।
 

राशि
सिंह: शत्रुओं पर विजय की प्राप्ति होगी। पैर में चोट लग सकता है। बुजुर्गों का आशीर्वाद मिलेगा। व्यापार की दृष्टि से अच्छा समय रहेगा।

 

राशि
कन्या: बच्चों के सेहत पर ध्यान दें। प्रेम में विवाद हो सकता है। नव प्रेम का आगमन हो सकता है। व्यापार अच्छा चलेगा, स्वास्थ्य मध्यम रहेगा।
 

राशि
तुला: प्रेम और संतान को लेकर मानसिक रूप से परेशान रहेंगे। व्यापार के लिए नए मार्ग बनेंगे। स्वास्थ्य की स्थिति मध्यम बनी रहेगी।
 

राशि
वृश्चिक: गृह कलह की स्थिति बन सकती है। घर के विवाद को शांति से निपटाएं। स्वास्थ्य और प्रेम की स्थिति मध्यम रहेगी। व्यापार ठीक चलेगा।
 

राशि
धनु: कोर्ट-कचहरी में विजय मिलेगी। व्यावसायिक लाभ होगा। नाक, कान और गले से संबंधित परेशानी होगी। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।
 

राशि
मकर: निवेश से बचें। परिवार में कलह की स्थिति हो सकती है। स्वास्थ्य मध्यम रहेगा। प्रेम, संतान और व्यापार की स्थिति अच्छी रहेगी।

 

राशि
कुंभ: प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी। व्यापार अच्छा रहेगा, लेकिन पार्टनरशिप से बचें। स्वास्थ्य के संबंधित दिक्कत हो सकती है।
 
विज्ञापन

राशि
मीन: आय के नए मार्ग बनेंगे। व्यापार की स्थिति अच्छी होगी। चली आ रही परेशानियों से निजात मिलेगा। प्रेम और संतान की स्थिति अच्छी रहेगी।


और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें