फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: जर्जर तार टूटा, 200 घरों की बिजली गुल

Mon, 08 May 2023 03:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
भौवापार गांव में तार टूटने से ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ा
विज्ञापन

कर्मचारियों ने टूटे तार को ठीक कर आपूर्ति बहाल कराई
महावीर छपरा। शनिवार की देर रात जर्जर तार टूटने से भौवापार गांव में 200 घरों की बिजली गुल हो गई। दरअसल, तार टूटने से ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया और आपूर्ति बाधित हो गई। गर्मी की वजह से लोगों को घर के छतों पर सोना पड़ा। ग्रामीणों ने मांग की है कि पूरे गांव में केबलयुक्त तार लगाई जाए।

जानकारी के अनुसार, नौसड़ फिडर से शहरी बिजली की सप्लाई भौवापार गांव में की जाती है। लेकिन जर्जर तार होने की वजह से आए दिन बिजली के तार टूट कर गिर जाते हैं। यह सिलसिला पिछले कई सालों से चल रहा है। लेकिन तार बदलने को लेकर बिजली विभाग के जिम्मेदार बेपरवाह हैं। भौवापार गांव निवासी अभय प्रताप सिंह ने बताया कि शनिवार की देर रात करीब दो बजे भौवापार गांव के मेन चौराहे पर ढाई सौ वोल्टेज का एक तार टूट कर दूसरे तारों पर गिर गया। जिससे ट्रांसफार्मर का फ्यूज उड़ गया और करीब 200 घरों की बिजली सप्लाई बंद हो गई। जानकारी होने पर सड़क पर गिरे हुए तार को उसी रात हटाया गया और बिजली सप्लाई बंद करवा दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार की सुबह करीब 10 बजे लाइनमैन को बुलाकर टुटे हुए तार की मरम्मत करवाई गई। इसके बाद बिजली सप्लाई बहाल कर दी गई। इस दौरान गांव के लोगों को सुबह के वक्त सबसे ज्यादा पानी व अन्य कार्यों के लिए परेशानी उठानी पड़ी। गांव के रमाशंकर चौरसिया, विनय निषाद, बड़कू चौबे, कंटून चौधरी, शिवेश सिंह, सत्यप्रकाश सिंह, दयानंद पांडेय, गोलू गुप्ता आदि ने मांग की है कि पूरे गांव में केबलयुक्त बिजली का तार लगाई जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें