फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: रुक्मिणी विवाह का मंचन देख मंत्रमुग्ध हुए दर्शक

Tue, 23 May 2023 11:31 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
- सूर्यकुंड धाम में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का सातवां दिन
विज्ञापन
- सूर्यकुंड धाम में आयोजित नौ दिवसीय विष्णु महायज्ञ का सातवां दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। सूर्यकुंड धाम में आयोजित नौ दिवसीय श्री विष्णु महायज्ञ के सातवें दिन मंगलवार को आयोजित रासलीला में वृंदावन के कलाकारों ने रुक्मिणी मंगल विवाह का भक्तिमय मंचन किया, जिसे देख दर्शक मंत्रमुग्ध हो गए।
महायज्ञ में वृंदावन के कथावाचक अखिलेशानन्द ने विष्णु महापुराण कथा में भगवान कृष्ण की बाल लीला का वर्णन किया। इस अवसर पर उन्होंने श्रद्धालुओं को हाथ उठवाकर पर्यावरण अनुकूल जीवनशैली अपनाने का संकल्प दिलवाया। वेदाचार्य अवनीश शुक्ला व शैलेश पांडेय ने यज्ञ कर्म संपन्न कराया। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने यज्ञ कुंड में आहुति दी। कार्यक्रम का संचालन सूर्यकुंड धाम विकास समिति के संयोजक संतोष मणि त्रिपाठी ने किया। आभार ज्ञापन मदन राजभर ने किया।
विज्ञापन

इस अवसर पर डॉ. एके पांडेय, अरविंद चौरसिया, परमात्मा राम त्रिपाठी, प्रणय कुमार श्रीवास्तव, पं. सुनील मिश्रा, ओम प्रकाश, सच्चिदानंद द्विवेदी, शुक्ल कुशवाहा, रामचंद्र, संजीव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन




भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का वर्णन सुन मंत्रमुग्ध हुए श्रोता
गोरखपुर। कालिंदीपुरम, खोराबार में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा के पांचवें दिन कथा व्यास आचार्य मानस किंकर ने भगवान कृष्ण की बाल लीलाओं का मनमोहक वर्णन सुनाकर श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कथा स्थल पर तैयार किए गए गोवर्धन पर्वत का विधिवत पूजन किया गया। भक्तों द्वारा तैयार किए गए 56 भोग का भगवान को भोग लगाया गया। इस अवसर पर मुख्य यजमान राकेश सिंह पहलवान, डाॅ. आशीष गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें