फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: सातवीं कक्षा के छात्रों ने इंस्टाग्राम पर साथी से मांगी फिरौती- पार्टी की तैयारी में थे सभी

Mon, 09 Sep 2024 01:24 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो अमर उजाला ब्यूरो, गोरखपुर

सार

क्षेत्र के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों ने अपने एक साथी से इंस्टाग्राम पर फिरौती मांगी। पीड़ित छात्र के बताने पर उसके चाचा जंगल सीकरी निवासी अनिल सिंह ने खोराबार थाने में तहरीर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि छात्र पार्टी करने के लिए पैसा जुटा कर रहे थे। इसलिए साथी से पैसे की मांग की। छात्रों के इस करतूत की स्कूल के साथ पूरे इलाके में दिन भर चर्चा होती रही।
विज्ञापन
सोशल मीडिया - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

क्षेत्र के एक स्कूल में सातवीं कक्षा में पढ़ने वाले छात्रों ने अपने एक साथी से इंस्टाग्राम पर फिरौती मांगी। पीड़ित छात्र के बताने पर उसके चाचा जंगल सीकरी निवासी अनिल सिंह ने खोराबार थाने में तहरीर दी। पुलिस की जांच में पता चला कि छात्र पार्टी करने के लिए पैसा जुटा कर रहे थे। इसलिए साथी से पैसे की मांग की। छात्रों के इस करतूत की स्कूल के साथ पूरे इलाके में दिन भर चर्चा होती रही।

विज्ञापन


अनिल ने तहरीर में लिखा है कि मेरा भतीजा क्षेत्र के एक स्कूल में कक्षा सात में पढ़ता है। उसकी ही कक्षा में पढ़ने वाले दो छात्रों ने शनिवार को सुबह करीब सात बजे इंस्टाग्राम पर धमकी देकर उससे पैसे की मांग की। तब भतीजे ने मुझे सारी बात बताई। आरोप है कि दोनों छात्र मनबढ़ किस्म के हैं, वे पहले भी भतीजे से पैसा मांग चुके हैं।

वहीं, पुलिस का कहना है कि मामला फिरौती का नहीं है। पार्टी मनाने के लिए छात्र आपस में पैसा इक्कट्ठा कर रहे थे। फिलहाल मामले की जांच की जा रही है, साक्ष्य के आधार पर आगे कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन


पहले भी आए हैं ऐसे मामले

इंस्टाग्राम पर डाल दी शिक्षकों की तस्वीर
फरवरी 2024 में शाहपुर क्षेत्र के एक स्कूल के प्रबंधक ने एसपी अपराध से मिलकर शिकायत दर्ज कराई थी। उन्होंने बताया कि स्कूल के शिक्षकों की तस्वीरें एडिट कर इंस्टाग्राम पर शेयर की जा रही हैं। साइबर अपराध थाने की पुलिस ने जांच शुरू की तो पता चला कि स्कूल के छात्रों द्वारा ही शिक्षकों की तस्वीरें एडिट कर इंस्टाग्राम पर वायरल की जा रही थीं। उन्हें पकड़कर चेतावनी देकर छोड़ दिया गया।

पिस्टल के साथ फोटो डाल दी थी धमकी
खोराबार के लालपुर टीकर में 10 मई 2022 को हाथ में पिस्टल लेकर एक युवक ने इंस्टाग्राम पर फोटो डालकर गांव के राम स्वरूप को जान से मारने की धमकी दी थी। परिवार की महिलाओं के बारे में भी उलटा-सीधा लिखा था। पुलिस ने केस दर्ज कर आरोपी पर कार्रवाई की थी।

सोशल मीडिया पर टिप्पणी से विवाद
गगहा इलाके के अवसनपार में मई 2022 में इंस्टाग्राम पर टिप्पणी को लेकर विवाद हो गया था। इसमें एक पक्ष ने रायफल के दम पर दूसरे पक्ष के युवक को घर में बंधक बनाकर बेरहमी से पीटा था। पुुलिस ने आरोपी राहुल पर हत्या के प्रयास का केस दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजवाया था।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें