गोरखपुर। कोरोना संक्रमण के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। शुक्रवार को जिले में सात नए कोरोना संक्रमित मरीज मिले हैं। इनमें से एक मोहद्दीपुर, तीन भटहट, दो सरदारनगर और एक सहजनवां का रहने वाला है। नए संक्रमित के मिलने के बाद सक्रिय मरीजों की संख्या 33 पहुंच गई है। सीएमओ डाॅ. आशुतोष कुमार दूबे ने बताया कि लोग कोरोना प्रोटोकाॅल का पालन करें। ब्यूरो