गोरखपुर। शुक्रवार को सात लोग डेंगू संक्रमित मिले। रोगियों की संख्या बढ़कर 211 हो गई है। इसमें 153 शहर के और 58 ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले हैं। जिला मलेरिया प्रतिरक्षण अधिकारी अंगद सिंह ने बताया कि हुमायूंपुर की 57 व 62 साल की दो महिलाएं, विजय चौक, अंधियारीबाग, मोहद्दीपुर, इलाहीबाग व गौनर उसरहा के एक-एक व्यक्ति संक्रमित मिले हैं। ब्यूरो