फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 22 जून से शुरू होगी सात ज्योर्तिलिंग की यात्रा

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। आईआरसीटीसी 22 जून से एक साथ सात ज्योर्तिलिंग की यात्रा कराएगा। इस यात्रा में ओंकारेश्वर, महाकालेश्वर, सोमनाथ, नागेश्वर, त्रयंबकेश्वर, घृष्णेश्वर, भीमाशंकर ज्योतिर्लिंग के साथ ही द्वारकाधीश मंदिर के भी दर्शन करने का मौका मिलेगा। यात्रा 22 जून से शुरू होकर एक जुलाई तक 09 रात्रि एवं 10 दिन की होगी। इस ट्रेन में श्रेणी अनुसार कुल 767 बर्थ हैं। सेकेंड एसी की 49, थर्ड एसी की 70 और स्लीपर की 648 सीटें हैं। ट्रेन में उतरने/चढ़ने की सुविधा गोरखपुर, बस्ती, मनकापुर, अयोध्या कैंट, बाराबंकी लखनऊ, कानपुर, उरई एवं वीरांगना लक्ष्मीबाई स्टेशन पर है। इस ट्रेन सबसे बड़ी विशेषता यह है कि इसमें नहाने की भी सुविधा दी गई है। हर कोच में एक पूजा कक्ष भी बनाया गया है। सीपीआरओ पंकज कुमार सिंह ने बताया कि यात्रियों के गाइडेंस के लिए आईआरसीटीसी के कर्मचारी हर जगह मौजूद रहेंगे। ब्यूरो
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें