फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: प्रमुख बाजारों में सात घंटे गुल रही बिजली

Tue, 05 Sep 2023 02:06 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। विजय चौक के पास सोमवार को सुबह 10 बजे भूमिगत केबल में फाल्ट आने से विजय चौक, गोलघर, धर्मशाला समेत आसपास के अन्य इलाकों में बिजली आपूर्ति गुल हो गई। करीब तीन घंटे बाद फाल्ट मिला जिसे देर शाम सात बजे तक ठीक किया जा सका। इसी बीच सिविल लाइंस के पास एक केबल भी टूटकर गिर गया था।
विज्ञापन

सुबह लगभग 10 बजे विजय चौक, खोवा मंडी गली, गोलघर, धर्मशाला बाजार, काली मंदिर चौराहे के आसपास की बिजली आपूर्ति गुल हो गई। एक घंटे बाद व्यापारियों ने फोन कर इसकी सूचना बिजली निगम के अभियंताओं को दी। फीडर से फाल्ट देखा गया तो समझ नहीं आया।
दरअसल, विश्वविद्यालय और बक्शीपुर बिजलीघर से हाईटेंशन तार जो विजय चौक के पास अंडरग्राउंड केबल में परिवर्तित हो गया है, इसी में फाल्ट आने की सूचना मिली। एसडीओ गोलघर ऐश्वर्य सिंह ने मेगर मशीन ( उपकरण मापक) से फाल्ट को ढूंढने का प्रयास शुरू करवाया।
विज्ञापन

दोपहर तीन बजे फाल्ट ढूंढा जा सका। इसी बीच दोपहर दो बजे एसएसपी ऑफिस के सामने केबल टूटकर गिरने से सिविल लाइंस के आसपास की बिजली आपूर्ति भी ठप हो गई। लाइनमैन की दूसरी टीम सिविल लाइंस में केबल बदलने का काम करती रही। लगभग डेढ़ घंटे बाद केबल जोड़कर आपूर्ति शुरू कर दी गई।
एसडीओ गोलघर ने बताया कि भूमिगत केबल में फाल्ट होने के दौरान ही सिविल लाइंस इलाके में केबल टूट गया था। शाम तक आपूर्ति शुरू करवा दी गई।
कोट
लंबे समय तक बिजली गुल होने से व्यापार प्रभावित
बाजार जिस दिन खुला होता है और लंबी कटौती होती है तो व्यापार भी काफी प्रभावित हो जाता है। ऑनलाइन बिलिंग व्यवस्था के साथ कंप्यूटर और उसका सर्वर प्रभावित हो जाता। सोमवार को भी काफी देर तक बिजली गुल रही।
- आनंद रुंगटा, रुंगटा एजेंसी
वैसे तो बिजली नहीं जाती, जाती है तो परेशान कर देती है
गोलघर प्रमुख बाजारों में से एक है। यहां बिजली आपूर्ति वैसे तो बेहद कम प्रभावित रहती है लेकिन, जब जाती है तो लंबे समय तक व्यापारियों को प्रभावित करती है। गर्मी और उमस में ग्राहकों की हालत खराब हो जाती। वैकल्पिक व्यवस्था से आपूर्ति जोड़ी जानी चाहिए।
विज्ञापन

- संजय अग्रवाल, निदेशक परंपरा जेम्स एंड ज्वेल्स
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें