फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बिना पुष्टि शटडाउन वापस लेने वाले संविदा कर्मियों की सेवा समाप्त

Tue, 20 Feb 2024 03:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
- संविदा कर्मियों की लापरवाही से झुलस गए थे पांच लोग, जांच के बाद हुई कार्रवाई
विज्ञापन

एफआईआर भी होगी दर्ज
संवाद न्यूज एजेंसी
गोरखपुर। बिना पुष्टि किए शट डाउन वापस लेते हुए बिजली सप्लाई शुरू करने के मामले में बिजली निगम ने संविदा पर तैनात उपकेंद्र परिचालक और लाइनमैन की सेवा समाप्त कर दी है। साथ ही दोनों के खिलाफ कंपनी को केस दर्ज कराने के निर्देश दिए है।
चौरीचौरा सब स्टेशन के पलिया उपकेंद्र से हरैया ठाकुरद्वारा के पास सड़क चौड़ीकरण का काम चल रहा है। इस दौरान रविवार को बिजली निगम के ठेकेदार की तरफ से शटडाउन लेकर पोल शिफ्टिंग का काम कराया जा रहा था। छह पोल शिफ्ट करा दिए गए, लेकिन दो पोल हरैया ठाकुरद्वारा में लगाने के लिए दूसरी बार शटडाउन लिया गया। इस बार शटडाउन के पांच मिनट बाद ही बिना पुष्टि किए ही उपकेंद्र परिचालक नित्यानंद भारती ने लाइनमैन विजय कुमार मणि के कहने पर बिजली की सप्लाई शुरू कर दी।
विज्ञापन

सप्लाई शुरू होते ही काम कर रहे तीन बिजली मजदूर बलवंत यादव, मोबीन अहमद और रोहन निषाद घायल हो गए। जबकि, दो मजदूरों को हल्का झटका लगा। बिजली निगम के जिम्मेदारों ने मामले की गंभीरता को लेते हुए तत्काल चौरीचौरा सब स्टेशन के अधिशाषी अभियंता मनीष कुमार झा से रिपोर्ट मांगी थी। रिपोर्ट में अधिशाषी अभियंता ने इस बात का जिक्र किया है कि बिना पुष्टि किए शटडाउन के दौरान ही बिजली की सप्लाई शुरू कर दी गई, जिसकी वजह से यह हादसा हुआ है।
विज्ञापन


-

कोट
उपकेंद्र परिचालक नित्यानंद भारती और लाइनमैन विजय कुमार मणि की सेवा समाप्त कर दी है। दोनों के खिलाफ मुकदमा भी दर्ज कराया जाएगा। मामले की गंभीरता से जांच की गई है। जांच में दोनों कर्मी दोषी पाए गए हैं।
मनीष कुमार झा, अधिशासी अभियंता, चौरीचौरा
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें