फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: 12 दिन बाद चला सर्वर, आवेदकों को मिली राहत

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। 12 दिनों से ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए चालक प्रशिक्षण केंद्र के चक्कर लगा रहे आवेदकों को सोमवार को राहत मिली। एक फरवरी से परिवहन विभाग का ड्राइविंग लाइसेंस बनाने वाला सारथी सर्वर नहीं चल रहा था। सर्वर नहीं चलने से आवेदकों को निराश लौटना पड़ रहा था। सोमवार को सर्वर ठीक हो गया। इससे लाइसेंस के लिए चालक प्रशिक्षण केंद्र पहुंचे आवेदकों के लाइसेंस संबंधित कार्य बिना किसी रुकावट के पूरे हो गए। आरआई राघव कुशवाहान ने बताया कि सर्वर चलने के बाद ड्राइविंग लाइसेंस से संबंधित काम तेजी से किया जा रहा है। संवाद
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें