फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: बोरे में भरकर पाकिस्तान भेजा और अब समझौते की धमकी

विज्ञापन
विज्ञापन
फॉलोअप:: पीड़ितों की फोटो व पीडीएफ के साथ
विज्ञापन

केस दर्ज कर पुलिस ने तेज की जांच, विवेचक ने पीड़ितों का दर्ज किया बयान
एसएसपी के आदेश पर गुलरिहा थाने में दर्ज किया गया है जालसाजी का केस
अमर उजाला ब्यूरो
गोरखपुर। विदेश में नौकरी का झांसा देने और बोरे में भरकर पाकिस्तानी एजेंट के जरिए पाकिस्तान भेजने के आरोपियों ने मामले में केस दर्ज होने के बाद पीड़ितों को धमकी दी है। आरोप है कि वे अपने रिश्तेदारों के साथ पीड़ितों के घर पहुंचकर दर्ज केस में सुलह करने का दबाव बना रहे हैं। उधर, शनिवार को मेडिकल कॉलेज चौकी इंचार्ज व विवेचक ने पीड़ितों का बयान दर्ज किया। एसपी ने कहा कि आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
जानकारी के मुताबिक, गुलरिहा इलाके के करमहा निवासी तौसिफ अली, मोहम्मद मेराज व मोहम्मद को विदेश भेजने के नाम पर महराजगंज जिले के मिठौरा निवासी हफीजुल्लाह, शेर मोहम्मद व हसमुद्दीन ने जालसाजी की थी। आरोपियों ने एक-एक युवक से एक लाख सत्तर हजार रुपये लिए और बैंकाक की जगह टूरिस्ट वीजा पर मलेशिया भेज दिया। पीड़ितों ने शनिवार को दिए बयान में बताया कि मलेशिया से उन्हें बोरे में छिपाकर पानी की जहाज से एक पाकिस्तानी एजेंट के पास पाकिस्तान भेज दिया गया। जहाज में कुल 13 युवक थे, जो अलग-अलग एजेंटों के माध्यम से बरगलाकर लाए गए थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिद्दीकी नाम का पाकिस्तानी एजेंट अपने भाई के साथ तीनों पीड़ितों को समुद्र मार्ग से ही पाकिस्तान से मलेशिया के फिनांग सिटी ले गया और पासपोर्ट छीनकर 22 दिनों तक एक कमरे में बंद रखा। बाद में हर एक से 15-15 हजार रुपये लेने के बाद पासपोर्ट देकर छोड़ दिया। इसके बाद ऑनलाइन 65–65 हजार रुपये चुकाकर तीनों पीड़ित घर लौट सके। एसपी नार्थ मनोज अवस्थी ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर जालसाजी करने वालों के खिलाफ केस दर्ज कर पुलिस जांच कर रही है। जांच और साक्ष्यों के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें