अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) गोरखपुर में 97 सीनियर रेजिडेंट (एसआर) आएंगे। इसके लिए साक्षात्कार की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। इनके आ जाने से चिकित्सकीय सेवाएं पहले से और बेहतर हो जाएंगी।
21 मई को एम्स में साक्षात्कार होगा। एसआर के आने से रोगियों के उपचार में सहूलियत मिलेगी।
अभी एसआर की कमी के कारण समस्या हो रही है। एनेस्थीसिया विभाग में एसआर की काफी कमी होने से फैकल्टी को दिन-रात मेहनत करनी पड़ रही है। एसआर की कमी से हो रही दिक्कतों को देखते हुए एम्स प्रशासन ने भर्ती की शुरुआत की है। 97 पदों में 10 अनारक्षित, 18 ईडब्लूएस, 29 अन्य पिछड़ा वर्ग और 27 एससी के लिए आरक्षित हैं।