फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: यूरेनरी इंफेक्शन से अवसाद की शिकार हो रहीं महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
गोरखपुर। एम्स के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग में बृहस्पतिवार को एक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इसमें महिलाओं से संबंधित बीमारियों पर चर्चा की गई। विशेषज्ञों ने कहा कि यूरिनरी इंफेक्शन की वजह से महिलाएं अवसाद की शिकार हो रही हैं। सफाई व नियमित व्यायाम करने से महिलाएं अनेक रोगों से अपना बचाव कर सकती हैं।
विज्ञापन

एम्स गोरखपुर की कार्यकारी निदेशक डाॅ. सुरेखा किशोर ने संगोष्ठी का उद्घाटन किया। एम्स दिल्ली के स्त्री एवं प्रसूति रोग विभाग के प्रोफेसर डाॅ. जेबी शर्मा ने कहा कि यूरेनरी इंफेक्शन की वजह से महिलाएं अवसाद की शिकार हो जाती हैं। इसके प्रारंभिक उपचार के लिए जीवनशैली में बदलाव व नियमित व्यायाम जरूरी है।
गोष्ठी में डाॅ. शिखा सेठ, डाॅ. साधना गुप्ता, डाॅ. रीना श्रीवास्तव, डाॅ. प्रतिभा सिंह, डाॅ. अमृता जयपुरियार, डा. अरुणा छापड़िया, डा. राधा जीना, डा. बबिता शुक्ला आदि उपस्थित रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें