फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हॉकी प्रतियोगिता : सब जूनियर में FCI और रीजनल स्टेडियम सेमीफाइनल में, बुधवार को भिड़ेंगी टीमें

Tue, 18 Feb 2025 06:49 PM IST
रोहित सिंह अमर उजाला ब्यूरो

सार

बुधवार को सब जूनियर वर्ग का पहला सेमीफाइनल एफसीआई बनाम मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल रेड और दूसरा एमएसआई इंटर कॉलेज बनाम रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम खेला जाएगा। सीनियर में पहला सेमीफाइल इस्लामिया हाॅक्स बनाम एमएसआई इंटर कॉलेज और दूसरा एमके स्पोर्टिंग देवरिया बनाम एमएसआई क्लब खेला जाएगा।
विज्ञापन
हॉकी टूर्नांमेंट - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

नबी अहमद उर्फ नब्बन भाई स्मारक 6 ए साइड सीनियर व सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को सब जूनियर के पहले मैच में एफसीआई ने मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल ग्रीन को 9-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे मैच में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड ने विश्व भारती स्कूल को 4 -1 से हराया।

विज्ञापन



सीनियर वर्ग में एमएसआई इंटर कॉलेज ने लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी को 5-0 से, एमके स्पोर्टिंग देवरिया ने एफसीआई को 4-3 से हराया। वहीं, इस्लामिया हाॅक्स ने विश्व भारती स्कूल को 6-1 से शिकस्त दी। बुधवार को सब जूनियर वर्ग का पहला सेमीफाइनल एफसीआई बनाम मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल रेड और दूसरा एमएसआई इंटर कॉलेज बनाम रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम खेला जाएगा।
विज्ञापन


सीनियर में पहला सेमीफाइल इस्लामिया हाॅक्स बनाम एमएसआई इंटर कॉलेज और दूसरा एमके स्पोर्टिंग देवरिया बनाम एमएसआई क्लब खेला जाएगा। इस दौरान रायगंज पार्षद अशोक यादव, एहतेशाम खान, अमीरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद दिलशाद आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें