नबी अहमद उर्फ नब्बन भाई स्मारक 6 ए साइड सीनियर व सब जूनियर बालक हॉकी प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंगलवार को सब जूनियर के पहले मैच में एफसीआई ने मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल ग्रीन को 9-0 से पराजित कर सेमीफाइनल में प्रवेश कर लिया। दूसरे मैच में रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम रेड ने विश्व भारती स्कूल को 4 -1 से हराया।
सीनियर वर्ग में एमएसआई इंटर कॉलेज ने लक्ष्य स्पोर्ट्स एकेडमी को 5-0 से, एमके स्पोर्टिंग देवरिया ने एफसीआई को 4-3 से हराया। वहीं, इस्लामिया हाॅक्स ने विश्व भारती स्कूल को 6-1 से शिकस्त दी। बुधवार को सब जूनियर वर्ग का पहला सेमीफाइनल एफसीआई बनाम मौलाना आजाद हायर सेकेंडरी स्कूल रेड और दूसरा एमएसआई इंटर कॉलेज बनाम रीजनल स्पोर्ट्स स्टेडियम खेला जाएगा।
सीनियर में पहला सेमीफाइल इस्लामिया हाॅक्स बनाम एमएसआई इंटर कॉलेज और दूसरा एमके स्पोर्टिंग देवरिया बनाम एमएसआई क्लब खेला जाएगा। इस दौरान रायगंज पार्षद अशोक यादव, एहतेशाम खान, अमीरुद्दीन अंसारी, मोहम्मद दिलशाद आदि मौजूद रहे।