गोरखपुर विश्वविद्यालय के सात विद्यार्थियों का 3.20 लाख के पैकेज पर स्कॉलर कंपनी में बिजनेस डवलपमेंट एक्जीक्यूटिव के पद पर चयन हुआ है। चार महीने के प्रोबेशन पीरियड के बाद उनके प्रदर्शन के आधार पर 6.40 लाख रुपये की सैलरी मिलने लगेगी। विश्वविद्यालय की ट्रेनिंग एंड प्लेसमेंट सेल द्वारा सात मई को ऑनलाइन मोड में छात्र-छात्राओं के लिए ग्रुप डिस्कशन का आयोजन किया गया था।
स्कॉलर कंपनी की रिक्रूटमेंट मैनेजर साहित्या ने बताया कि बिजनेस डिवेलपमेंट एक्जीक्यूटिव पद पर एमबीए, बीबीए, बीकॉम और एमए की छात्र छात्राओं का चयन किया गया है। इनमें शिवम तिवारी, पीयूष जैसवाल, खुशी मिश्रा, प्राची श्रीवास्तव, तेजपाल, स्मृति जैसवाल और शिखा मिश्रा शामिल हैं।
इन सभी की पोस्टिंग बेंगलुरू में की गई है। कुलपति प्रो राजेश सिंह, डॉ. सत्यपाल सिंह और डॉ स्वर्णिमा सिंह ने चयनित छात्र छात्राओं को शुभकामना दी। डॉ. सत्यपाल सिंह ने बताया कि टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज और टेक महिंद्रा ने भी विश्वविद्यालय में कैम्पस प्लेसमेंट ड्राइव आयोजित करने के लिए अभिरुचि दिखाई है।