फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुरक्षा, समृद्धि, खुशहाली ही डबल इंजन सरकार की गारंटी : मुख्यमंत्री

विज्ञापन
गांव चलो अभियान के तहत बनटांगिया ग्राम के रजही आजाद नगर में गांव भ्रमण के दौरान खरगोश के ऊपर फू
विज्ञापन
- यूपी में पहले अत्याचार व दंगे होते थे, अब मंदिर बन रहा और निकल रही कांवड़ यात्रा
विज्ञापन


- बिना भेदभाव सबको योजनाओं का लाभ मिलना ही रामराज्य



- भाजपा के गांव चलो अभियान के अंतर्गत सीएम योगी ने वनटांगिया गांव रजही में लगाई चौपाल



अमर उजाला ब्यूरो

गोरखपुर। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि सुरक्षा के बेहतर वातावरण के साथ समाज के सभी तबके की समृद्धि और खुशहाली ही भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार की गारंटी है। उन्होंने कहा कि यही उत्तर प्रदेश है जहां पहले दंगे होते थे। गरीबों पर अत्याचार होते थे। सरकारी धन की बंदरबांट होती थी। आस्था को चोट पहुंचाई जाती थी। लेकिन अच्छी सरकार चुनी गई तो आज कांवड़ यात्रा भी निकल रही है, भगवान राम का भव्य मंदिर भी बन गया है। उन्होंने कहा कि अयोध्या में तो भगवान रामलला 500 वर्ष के बाद अपने मंदिर में विराजमान हुए, लेकिन वनटांगिया गांव में रामराज्य पहले ही आ गया। बिना भेदभाव सबको योजनाओं का लाभ मिलना ही रामराज्य है। मुख्यमंत्री ने बुधवार को भाजपा के गांव चलो अभियान के अंतर्गत गोरखपुर के रजही आजादनगर (वनटांगिया गांव) में चौपाल लगाई। उन्होंने घर-घर दस्तक दी। ग्रामीणों से संवाद कर उन्हें मिले लाभ के बारे में जानकारी ली। बच्चों पर प्यार लुटाया, उनकी पढ़ाई के बारे में पूछा और चॉकलेट गिफ्ट कर खूब पढ़ने, आगे बढ़ने का आशीर्वाद दिया। लाभार्थियों से संवाद के बाद मुख्यमंत्री ने रजही में उपस्थित जनसमूह को संबोधित करते हुए कहा कि गरीबों को योजनाओं का लाभ भी मिल रहा है और सुरक्षा का बेहतर वातावरण भी प्रदेश-देश को मिल रहा है। सीएम योगी ने ग्रामीणों को समझाते हुए कहा कि जब अच्छी सरकार चुनी जाती है तो उसके परिणाम भी अच्छे ही आते हैं। डबल इंजन की सरकार लोगों को सुरक्षा और सम्मान देने के साथ उन्हें स्वावलंबी भी बना रही है। 2014 के पहले गांव को कोई पूछता नहीं था। गरीबों के बारे में कोई सोचने वाला नहीं था। महिलाओं के बारे में कोई बोलता नहीं था। नौजवानों का हाल-चाल लेने वाला कोई नहीं था। किसान तबाह था, गरीब भूखों मरता था, किसान आत्महत्या करता था। उन्होंने कहा कि जबकि आज गांव, गरीब, किसान, महिला, नौजवान समेत समाज के हरेक तबके के लिए सरकारी योजनाएं बेहद प्रभावी ढंग से आगे बढ़ रही हैं। उन्होंने जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी और महिलाओं से फीड बैक लिया।



इस अवसर पर सांसद रविकिशन शुक्ल, जिला पंचायत अध्यक्ष साधना सिंह, महापौर डॉ. मंगलेश श्रीवास्तव, विधायक विपिन सिंह, भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष एवं एमएलसी डॉ. धर्मेंद्र सिंह, भाजपा के क्षेत्रीय अध्यक्ष सहजानंद राय आदि, जिलाध्यक्ष युधिष्ठिर सिंह, महानगर अध्यक्ष राजेश गुप्ता, ब्लॉक प्रमुख वंदना सिंह, रणविजय सिंह आदि भी प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।
विज्ञापन


- हर परिवार को देंगे फैमिली आईडी कार्ड



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने ग्रामीणों को यह भी बताया कि योजनाओं का लाभ देने के साथ ही सरकार एक नया कार्ड यानी फैमिली आईडी कार्ड जारी करने वाली है। हम फैमिली आईडी कार्ड हर परिवार को देंगे। इसमें जिन लोगों को योजनाओं का लाभ मिला है, उनका उल्लेख होगा और जिनको नहीं मिला है उनको आने वाले समय में जरूर मिलेगा।
विज्ञापन


- 10 लाख करोड़ की परियोजनाओं को उतारेंगे धरातल पर



सीएम योगी ने कहा कि इसी माह की 19 तारीख को प्रधानमंत्री लखनऊ आ रहे हैं। यहां होने वाले ग्राउंड ब्रेकिंग सेरेमनी में हम 10 लाख करोड़ रुपये की परियोजनाओं को धरातल पर उतारेंगे। आप कल्पना करिए कितने नौजवानों को नौकरी और रोजगार मिलेगा। गोरखपुर में नौकरियां आएंगी। गोरखपुर के नौजवानों को रोजगार और नौकरी के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें