फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorakhpur News: गिरजाघरों में मनाया गया आमद का दूसरा इतवार

Mon, 11 Dec 2023 01:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, गोरखपुर
विज्ञापन
विज्ञापन
चर्चों में रंगाई पुताई और गमलों की कराई जा रही सफाई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

गोरखपुर। महानगर के सभी गिरजाघरों में आमद का दूसरा इतवार हर्षोल्लास पूर्ण वातावरण में मनाया गया। बच्चों और युवाओं में उत्साह देखने लायक था। गिरजाघरों में रंगाई पुताई व गमलों की सफाई के साथ रंगीन फूलों को सुसज्जित किया जा रहा था। युवाओं की टोली अपने-अपने क्षेत्रों में जाकर प्रभु यीशु के जन्म की मुनादी कर क्रिसमस एवं नए साल की बधाइयां दे रहे हैं।
इस दौरान युवाओं ने आने वाला है यीशु आने वाला है, आसमां पर वो हमको ले जाने वाला है... गीतों को गाकर प्रभु यीशु के चरणों में निवेदित किया। इस दौरान सेंट जॉन चर्च बशारतपुर के प्रेसवीटर इंचार्ज रेव्ह रोशन लाल ने पवित्र शास्त्र बाइबल के जकर्याह नामक पुस्तक के पद को पढ़कर चिंतन व मनन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

सेंट थॉमस चर्च धरमपुर के पुरोहित ने दूसरे इतवार पर चर्च में बैगनी मोमबत्ती जलाई। यह मोमबत्ती विश्वास का प्रतीक है। इसे बैतलहम की मोमबत्ती भी कहा जाता है। सेंट जोजफ गिरिजाघर में रविवार को प्रातः आमद के दूसरे इतवार के दौरान फादर बिन्नी द्वारा मिस्सा बलिदान का आयोजन कर पवित्र शास्त्र बाइबल पर प्रकाश डाला गया। सेंट जोसेफ स्कूल सिविल लाइन प्रांगण में बाल मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान भारी संख्या में मसीही समुदाय व बच्चे उनके अभिभावक उपस्थित थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें